Bijnor : मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बांटे मकान की चाबी, चेक और अधिकार पत्र; महिला कैफे का भी किया शुभारंभ
केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत कई लोगों को बड़ी मदद पहुंचाई गई। एकीकृत बागवानी योजना के तहत सिद्धांत त्यागी को 24 लाख रुपये के अनुदान का चेक दिया गया, जबकि स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज के माध्यम से निर्मला देवी को 1
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबियां और सम्मान पत्र सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले विदुर प्रेरणा कैफे का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से विस्थापित हुए पांच परिवारों और देश की सेवा करने वाले पांच पूर्व सैनिकों के परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देने वाला भूमिधरी अधिकार पत्र सौंपा। विस्थापित परिवारों में मोहन सिंह, मुख्तियार सिंह, अमरीक सिंह, मिल्खा सिंह और लखविंदर कौर को यह अधिकार पत्र मिला। वहीं पूर्व सैनिकों के परिवारों में अनुपम कुमार, चांदी देवी के बेटे जयदीप, जगमोहन सिंह, जयकृत सिंह और सुरेश कुमार को जमीन का मालिकाना हक दिया गया।
इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत कई लोगों को बड़ी मदद पहुंचाई गई। एकीकृत बागवानी योजना के तहत सिद्धांत त्यागी को 24 लाख रुपये के अनुदान का चेक दिया गया, जबकि स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज के माध्यम से निर्मला देवी को 184 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत ज्योति को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और नए मकान की चाबी मिली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पुष्पा प्रजापति और हरीश कुमार को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 5-5 लाख रुपये दिए गए।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शहाना को उनके नए घर की चाबी सौंपी गई और संदीप कुमार को 4 लाख रुपये का अनुदान मिला। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पटरी दुकानदार शबनम को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत प्रवेश कुमार को 21.87 लाख रुपये के लोन का स्वीकृति पत्र दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सृष्टि चौहान को हाईस्कूल में जिले में सबसे ज्यादा अंक लाने पर 21 हजार रुपये, टैबलेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?




