Saharanpur: 17 साल की तलाश खत्म- सहारनपुर एटीएस और थाना चिलकाना पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी

अपराध और आतंकवाद के खिलाफ चल रही लंबी लड़ाई में सहारनपुर एटीएस और पुलिस ने एक ऐसी सफलता हासिल की है, जिसने

By INA News Desk
Jun 13, 2026 - 11:47
39 Views
Saharanpur: 17 साल की तलाश खत्म- सहारनपुर एटीएस और थाना चिलकाना पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी
17 साल की तलाश खत्म- सहारनपुर एटीएस और थाना चिलकाना पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी

सहारनपुर: अपराध और आतंकवाद के खिलाफ चल रही लंबी लड़ाई में सहारनपुर एटीएस और पुलिस ने एक ऐसी सफलता हासिल की है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता, धैर्य और पेशेवर दक्षता को फिर साबित कर दिया है- वर्ष 2009 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी आरोपी को आखिरकार सहारनपुर एटीएस और थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया- करीब 17 वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा यह आरोपी पकड़ा गया खास बात यह है कि इसके अन्य साथी वर्ष 2009 में ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके थे, लेकिन यह लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा आखिरकार एटीएस की सटीक सूचना और थाना चिलकाना पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई ने उसके फरार आरोपी पर विराम लगा दिया इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक लंबे होते हैं सहारनपुर एटीएस लगातार आतंकवाद, अवैध घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रही है प्रदेश में आतंकवाद और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी में सहारनपुर एटीएस की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है यह गिरफ्तारी केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन सुरक्षा बलों के अथक परिश्रम की जीत है जो दिन-रात देश और समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- अब आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है- सहारनपुर एटीएस की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग में एक और मजबूत प्रहार के रूप में देखी जा रही है. 

Also Read- Lucknow: देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow