Ambedkarnagar : छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में दोस्तों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

रामगढ़ तिघरा के रहने वाले विनोद कुमार मौर्य ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे दिव्यांशु मौर्य को उसके कुछ दोस्तों ने साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया और धोखे से कोई जहरीला पदार्थ खिला-पिला दिया। इसके बाद इलाज के दौरान दिव्यांशु की

May 27, 2026 - 22:27
65 Views
Ambedkarnagar : छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में दोस्तों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Ambedkarnagar : छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में दोस्तों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में एक 16 वर्षीय छात्र दिव्यांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित पिता विनोद कुमार मौर्य की शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामगढ़ तिघरा के रहने वाले विनोद कुमार मौर्य ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे दिव्यांशु मौर्य को उसके कुछ दोस्तों ने साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया और धोखे से कोई जहरीला पदार्थ खिला-पिला दिया। इसके बाद इलाज के दौरान दिव्यांशु की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने अंदेशा जताया है कि पुरानी दुश्मनी की वजह से उसके दोस्त अंकित श्रीवास्तव ने धोखे से यह जहरीला पदार्थ दिया था। हालत बिगड़ने पर छात्र को पहले माहुल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे आजमगढ़ के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिवार को सौंप दिया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार ने जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow