Sitapur : भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में महमूदाबाद और बिसवां के कार्यकर्ताओं ने सीखा संगठन का पाठ

विधायक आशा मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देती है। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा लाभ संगठन और

Apr 10, 2026 - 21:21
 0  6
Sitapur : भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में महमूदाबाद और बिसवां के कार्यकर्ताओं ने सीखा संगठन का पाठ
Sitapur : भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में महमूदाबाद और बिसवां के कार्यकर्ताओं ने सीखा संगठन का पाठ

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तर पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महमूदाबाद और बिसवां विधानसभा के सभी मंडलों में प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन हुआ। महमूदाबाद देहात में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और विधायक आशा मौर्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती ही किसी भी चुनाव में जीत का आधार बनती है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता न केवल पार्टी को मजबूत करेंगे बल्कि समाज के बीच जाकर बेहतर तरीके से कार्य भी करेंगे।विधायक आशा मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देती है। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा लाभ संगठन और समाज को मिलेगा। दूसरी ओर, बिसवां विधानसभा के मंडलों में आयोजित सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में रोहित सिंह, अजय गुप्ता और राहुल जायसवाल ने शिरकत की। इन्होंने पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को कामकाज के बेहतर तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान बिसवां विधानसभा प्रभारी जया सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow