Sitapur : भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किया दीपदान, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापुरुषों के दिखाए रास्तों पर चलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। जिले के सभी 3844 बूथों, 40 मंडलों और 551 शक्ति केंद्रों पर झंडा

By INA News Desk
Apr 5, 2026 - 20:41
43 Views
Sitapur : भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किया दीपदान, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
Sitapur : भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किया दीपदान, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उत्साह के साथ दीपदान किया। शहर के अटल चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर दीये जलाकर महापुरुषों को याद किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व वित्त मंत्री राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया में पार्टी का स्थापना दिवस खुशी के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापुरुषों के दिखाए रास्तों पर चलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। जिले के सभी 3844 बूथों, 40 मंडलों और 551 शक्ति केंद्रों पर झंडा फहराने, सजावट करने और पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता, विपुल प्रताप सिंह, रेखा वर्मा, सुधाकर शुक्ला, विश्राम सागर राठौर, जया सिंह और अन्य कई पदाधिकारी व समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow