Sitapur : किसान मंच की चेतावनी: फसल नुकसान के सर्वे और गेहूं खरीद शुरू करने की जोरदार मांग

उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर खाली बोरों की कमी की वजह से गेहूं की तुलाई रुकी हुई है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्रों पर तुरंत बोरों का इंतजाम कर खरीद प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया जाए। पदाधिका

By INA News Desk
Apr 5, 2026 - 20:54
39 Views
Sitapur : किसान मंच की चेतावनी: फसल नुकसान के सर्वे और गेहूं खरीद शुरू करने की जोरदार मांग
Sitapur : किसान मंच की चेतावनी: फसल नुकसान के सर्वे और गेहूं खरीद शुरू करने की जोरदार मांग

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के तरीनपुर स्थित किसान मंच कार्यालय में संगठन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश बाजपेई की देखरेख में हुई। इस सभा में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि प्रभावित इलाकों में अधिकारियों द्वारा तुरंत सर्वे कराया जाए ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही हर्जाना मिल सके। जिला संयोजक नवल किशोर मिश्रा ने गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर खाली बोरों की कमी की वजह से गेहूं की तुलाई रुकी हुई है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्रों पर तुरंत बोरों का इंतजाम कर खरीद प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया जाए। पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही किसानों की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो किसान मंच बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इस बैठक में रामचंद्र मौर्य, श्रीकृष्ण पाल, सरला, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार सिंह समेत कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow