Ambedkarnagar : एसपी ने कटका थाने का किया निरीक्षण, महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता दिखाए और पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने थाने में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के भी निर्दे

Apr 20, 2026 - 23:46
95 Views
Ambedkarnagar : एसपी ने कटका थाने का किया निरीक्षण, महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Ambedkarnagar : एसपी ने कटका थाने का किया निरीक्षण, महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

अंबेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कटका थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के कार्यालय, बंदीगृह और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता दिखाए और पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने थाने में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने थाने की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त करते हुए बेहतर कार्य के लिए शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow