Sambhal : पेड़ से टकराई कार बनी आग का गोला, जिंदा जला चालक, बाइक सवार की भी मौत, मचा हड़कंप

हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल (बजाज CT 100) भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में सड़क किनारे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी चंदौसी भिजवाया, जहां मोटरसाइकिल चालक अवधेश (निवासी लहरसिंह, हयातन

Apr 20, 2026 - 23:50
 0  8
Sambhal : पेड़ से टकराई कार बनी आग का गोला, जिंदा जला चालक, बाइक सवार की भी मौत, मचा हड़कंप
Sambhal : पेड़ से टकराई कार बनी आग का गोला, जिंदा जला चालक, बाइक सवार की भी मौत, मचा हड़कंप

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मुरादाबाद-चंदौसी बहजोई मार्ग पर ग्राम आटा के आगे करीब 5:15 बजे एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल (बजाज CT 100) भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में सड़क किनारे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी चंदौसी भिजवाया, जहां मोटरसाइकिल चालक अवधेश (निवासी लहरसिंह, हयातनगर) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं कार में सवार ललतेश, हिमांशु और रितिक शर्मा को इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। लेकिन इस हादसे का सबसे भयावह पहलू तब सामने आया जब कार चालक अनिकेत गौतम कार में फंसा रह गया और आग की लपटों में जिंदा जल गया। मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में रखे उपलों के ढेर में भी आग लग गई, जिससे आग और भड़क गई। सूचना पर फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow