Saharanpur : प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए घाड़ क्षेत्र में भारी उत्साह, जसवंत सैनी ने ग्रामीणों को दिया न्योता

नेताओं का दल टांडा मानसिंह और गणेशपुर होते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नाथी राणा के कैंप कार्यालय पहुँचा। यहाँ सुंदरपुर, मनोहरपुर, सतपुरा और खुशहालीपुर समेत दर्जनों गाँवों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। जसवंत सै

By INA News Desk
Apr 10, 2026 - 21:26
30 Views
Saharanpur : प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए घाड़ क्षेत्र में भारी उत्साह, जसवंत सैनी ने ग्रामीणों को दिया न्योता
Saharanpur : प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए घाड़ क्षेत्र में भारी उत्साह, जसवंत सैनी ने ग्रामीणों को दिया न्योता

सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने गणेशपुर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी और पूर्व विधायक नरेश सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। बिहारीगढ़ में पूर्व प्रधान राजकिशोर सैनी के आवास पर बैठक कर ग्रामीणों को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।

इसके बाद नेताओं का दल टांडा मानसिंह और गणेशपुर होते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नाथी राणा के कैंप कार्यालय पहुँचा। यहाँ सुंदरपुर, मनोहरपुर, सतपुरा और खुशहालीपुर समेत दर्जनों गाँवों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। जसवंत सैनी और नरेश सैनी ने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए सुबह 8 बजे गणेशपुर फ्लाईओवर के पास भारी तादाद में जुटें। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के झंडे और टोपी के साथ आने का आह्वान किया। भाजपा नेता नाथी राणा ने भरोसा दिलाया कि घाड़ क्षेत्र के लोग अपने नेताओं का दीदार करने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में पहुँचेंगे और भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान विजेंद्र कश्यप, मुल्कीराज सैनी, अनुज काम्बोज और अरुण गुप्ता सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow