Saharanpur : जगपाल सिंह नानौता बने बसपा के मंडल प्रभारी, पुराने कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
बताया जा रहा है कि उनके मंडल प्रभारी बनने से हताश कार्यकर्ताओं में एक बार फिर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान और स्वार्थी राजनीति के
सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता को सहारनपुर मंडल की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद से ही पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी खुशी देखी जा रही है। जगपाल सिंह नानौता पार्टी के पुराने और समर्पित नेता माने जाते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर काम किया है। जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयासों को आज भी याद किया जाता है।
बताया जा रहा है कि उनके मंडल प्रभारी बनने से हताश कार्यकर्ताओं में एक बार फिर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान और स्वार्थी राजनीति के कारण पार्टी की पकड़ कमजोर हो रही थी, लेकिन अब अनुभवी नेतृत्व मिलने से स्थिति में सुधार होगा। समर्थकों को उम्मीद है कि जगपाल सिंह नानौता पहले की तरह ही सभी को साथ लेकर चलेंगे और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के समर्थकों ने उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती का भरोसा जताया।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?









