Amethi : सैनिक स्कूल अमेठी में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए कैडेट्स ने सीखे राष्ट्रभक्ति और सैन्य जीवन के गुर
एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल अभ्यास और ध्वजारोहण में हिस्सा लिया। साथ ही उन्हें ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ से जुड़ी एक विशेष वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। सेना के अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए सैन्य मूल्यों जैसे साहस, एक
अमेठी के सैनिक स्कूल में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ विषय पर एनसीसी की विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद कैडेट्स के भीतर अनुशासन, देशप्रेम और सैन्य जीवन की बारीकियों के प्रति समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल भारत पटनी, एनसीसी सीटीओ मुन्ना कुमार शर्मा और नायब सूबेदार जितेन्द्र डिगार उपस्थित रहे।
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल अभ्यास और ध्वजारोहण में हिस्सा लिया। साथ ही उन्हें ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ से जुड़ी एक विशेष वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। सेना के अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए सैन्य मूल्यों जैसे साहस, एकता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हमेशा देश के हित को सबसे ऊपर रखें और सेना के अभ्यास से जुड़ी जरूरी बातों को गहराई से समझें।
कार्यक्रम में कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ अपनी अनुशासन और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व करने की क्षमता, आत्मविश्वास और देश के प्रति प्रेम की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका
What's Your Reaction?


