Deoband : दारुल उलूम में छात्रों के स्मार्टफोन रखने पर रोक, पकड़े जाने पर संस्था से बाहर करने की चेतावनी

यदि जांच के दौरान किसी भी छात्र के पास से मल्टीमीडिया फोन मिलता है, तो उसका नाम संस्था से काट दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल मिलने पर छात्र का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा और उ

Apr 17, 2026 - 21:44
 0  8
Deoband : दारुल उलूम में छात्रों के स्मार्टफोन रखने पर रोक, पकड़े जाने पर संस्था से बाहर करने की चेतावनी
Deoband : दारुल उलूम में छात्रों के स्मार्टफोन रखने पर रोक, पकड़े जाने पर संस्था से बाहर करने की चेतावनी

देवबंद स्थित इस्लामी शिक्षा केंद्र दारुल उलूम ने अनुशासन को बढ़ावा देने और छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। संस्था के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि किसी भी छात्र के पास स्मार्टफोन नहीं होना चाहिए।यदि जांच के दौरान किसी भी छात्र के पास से मल्टीमीडिया फोन मिलता है, तो उसका नाम संस्था से काट दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल मिलने पर छात्र का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे दोषी माना जाएगा। मुफ्ती अशरफ अब्बास के अनुसार, यह नियम इसलिए कड़ा किया गया है ताकि छात्र अपने मुख्य लक्ष्य से न भटकें और पूरी लगन से शिक्षा प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि संस्था पहले भी इस तरह के प्रतिबंध लागू कर कमरों की जांच करती रही है।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow