Sambhal : सिरसी में अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर प्रशासन का शिकंजा, बिजली कटी- हजारों जींस सील
निरीक्षण के दौरान प्लांट आबादी के बीच संचालित मिलता पाया गया। मौके पर पांच में से तीन वाशिंग मशीनें चालू थीं, जिनमें से एक को घरेलू गैस सिलेंडर से बर्नर के जरिए गर्म किया जा रहा था—जो सुरक्षा मानकों का खुला
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद के कस्बा सिरसी में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर सख्त कदम उठाया। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को मिली सूचना के आधार पर मोहल्ला शर्की स्थित एस.डी. एंटरप्राइजेज जींस वाशिंग प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान प्लांट आबादी के बीच संचालित मिलता पाया गया। मौके पर पांच में से तीन वाशिंग मशीनें चालू थीं, जिनमें से एक को घरेलू गैस सिलेंडर से बर्नर के जरिए गर्म किया जा रहा था—जो सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है।
परिसर में करीब 2000 जींस और वाशिंग से जुड़े उपकरण मौजूद मिले। प्लांट संचालक रफी-उल-हसन ने जीएसटी और उद्यम पंजीकरण तो दिखाया, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भू-गर्भ जल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं दिखा सके।
केवल आवेदन की प्रति प्रस्तुत की गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि बिना अनुमति के प्लांट संचालित किया जा रहा था।
सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए, जिस पर पूर्ति विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
प्रशासन ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए प्लांट की बिजली सप्लाई कटवा दी और करीब 1000 सूखी जींस को एक कमरे में बंद कर सील कर दिया।
बाकी 1000 गीली जींस, मशीनें और जनरेटर को सुपुर्दगी में देकर सख्त निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति प्लांट दोबारा चालू नहीं होगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध उद्योगों पर प्रशासन की सख्ती का साफ संदेश गया है।
बाइट - सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









