हरदोई में दिव्यांग आश्रय गृह एवं हाफ-वे होम संचालन हेतु अनुदान आवेदन आमंत्रित, 22 जून अंतिम तिथि

जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह कल्याण अधिकारी ने बताया है, कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में स्वैच्छिक

Jun 15, 2026 - 18:31
30 Views
हरदोई में दिव्यांग आश्रय गृह एवं हाफ-वे होम संचालन हेतु अनुदान आवेदन आमंत्रित, 22 जून अंतिम तिथि
हरदोई में दिव्यांग आश्रय गृह एवं हाफ-वे होम संचालन हेतु अनुदान आवेदन आमंत्रित, 22 जून अंतिम तिथि

Hardoi: जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह कल्याण अधिकारी ने बताया है, कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह से उपचारित एवं ठीक हुये बेघर व्यक्तियों के लिए हॉफ व होम/लॉग स्टे होम के वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालन हेतु अनुदान प्रस्ताव 22 जून 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले स्वैच्छिक संस्थाओं मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह से उपचारित एवं ठीक हुये बेघर व्यक्तियों के लिए हॉफ व होम/लॉग स्टे होम के संचालन हेतु अनुदान प्रस्ताव समस्त प्रपत्रों के साथ तीन प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, हरदोई कमरा नं0-16 में जमा कर सकते है।

Also Read- Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow