Balrampur : बलरामपुर के धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 786 लाख रूपये मंजूर

योजना के तहत बलरामपुर सदर के गिधरैया तहसील मंदिर के लिए 68 लाख रूपये और गैसड़ी के पचपेड़वा स्थित इमिलिया कोडर में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 18 लाख रूपये खर्च होंगे। इसी तरह भियूरा बाबा मंदिर और उतरौला के

Apr 29, 2026 - 23:10
 0  3
Balrampur : बलरामपुर के धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 786 लाख रूपये मंजूर
Balrampur : बलरामपुर के धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 786 लाख रूपये मंजूर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 786 लाख रूपये की सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस बजट से धार्मिक स्थलों का सौंदर्य बढ़ाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपीएसटीडीसी को दी गई है। संस्था को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्य तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

योजना के तहत बलरामपुर सदर के गिधरैया तहसील मंदिर के लिए 68 लाख रूपये और गैसड़ी के पचपेड़वा स्थित इमिलिया कोडर में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 18 लाख रूपये खर्च होंगे। इसी तरह भियूरा बाबा मंदिर और उतरौला के प्राचीन शिव मंदिर के विकास के लिए एक-एक करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। तुलसीपुर के शिव मंदिर गनवरिया के लिए 235 लाख रूपये, नगर पंचायत के मुख्य रास्तों पर सजावटी लाइटें लगाने के लिए 115 लाख रूपये और दीवारों पर कलाकृतियां (म्यूरल वॉल) बनाने के लिए 150 लाख रूपये का बजट रखा गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आस्था के केंद्रों का विकास किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। इन प्रयासों से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow