Balrampur : ईमानदारी की मिसाल- पुलिस ने ढूंढ निकाला लाखों के गहनों और नगदी से भरा बैग, सुरक्षित सौंपा
जब पुलिस टीम ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लगभग पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने, नौ हजार रुपये नगद, कपड़े और कुछ जरूरी कागजात मिले। पुलिस ने बिना समय गंवाए बैग के असली मालिक की खोजबीन शुरू कर दी। बैग में रखे दस्तावेजों की मदद से उसकी
बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा बाजार चौकी के पास प्रानपुर मार्ग पर एक लावारिस बैग पड़े होने की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मथुरा बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने संरक्षण में ले लिया।
जब पुलिस टीम ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लगभग पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने, नौ हजार रुपये नगद, कपड़े और कुछ जरूरी कागजात मिले। पुलिस ने बिना समय गंवाए बैग के असली मालिक की खोजबीन शुरू कर दी। बैग में रखे दस्तावेजों की मदद से उसकी पहचान राजेश गुप्ता के रूप में हुई, जो श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के नारायणजोत के रहने वाले हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उनसे संपर्क किया। सूचना मिलने पर राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी पिंकी उर्फ आरती देवी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। रास्ते में रस्सी टूट जाने के कारण उनका बैग कहीं गिर गया था।
ललिया थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर राजेश गुप्ता और उनके परिवार को थाने बुलाया। बैग में रखे सभी सामान का पूरी तरह मिलान और सत्यापन कराने के बाद सारा कीमती सामान सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर पीड़ित परिवार ने पुलिस टीम की मुस्तैदी और ईमानदारी की सराहना करते हुए दिल से आभार जताया।
What's Your Reaction?




