Hathras : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजा गंभीर घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें टूट गईं और सड़क पर गिरते ही चाचा-भतीजा लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वा

May 14, 2026 - 21:54
33 Views
Hathras : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजा गंभीर घायल
सडक दुर्घटना में घायल चाचा भतीजा

हाथरस के सासनी-इगलास मार्ग पर हिन्नयार बाबा की मजार के पास दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी बम्पी अपने भतीजे विष्णु के साथ बाइक से गैस सिलेंडर भरवाने सासनी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें टूट गईं और सड़क पर गिरते ही चाचा-भतीजा लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुँच गए। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक का चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow