Hathras : मांगें पूरी न होने पर सासनी में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर पैसों की हेराफेरी के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि वेतन से पीएफ का पैसा तो काटा जा रहा है, लेकिन वह उनके खातों में जमा नहीं हो रहा। साथ ही, महंगाई भत्ते का पुराना पैसा न मिलने से भी क

By INA News Desk
May 14, 2026 - 21:53
35 Views
Hathras : मांगें पूरी न होने पर सासनी में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
धरना प्रदर्शन और कामबंद हडलात का ऐलान करते सफाई कर्मचारी

हाथरस के सासनी नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है। अपनी 14 सूत्रीय मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ने का डर पैदा हो गया है। नगर पंचायत पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज दिलेर और महासचिव अशोक कुमार वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया था। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के साथ बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए उन्होंने काम न करने का फैसला लिया है।

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर पैसों की हेराफेरी के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि वेतन से पीएफ का पैसा तो काटा जा रहा है, लेकिन वह उनके खातों में जमा नहीं हो रहा। साथ ही, महंगाई भत्ते का पुराना पैसा न मिलने से भी कर्मचारी नाराज हैं। महासचिव का आरोप है कि कर्मचारियों के हक का पैसा विकास कार्यों में लगा दिया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक सभी 14 मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भीषण गर्मी में सफाई न होने से शहर में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान दयाचंद्र शेखर, हरीशंकर, राजेश, शारदा देवी, नीलम, गीता, आकाश, चन्द्रभानु, कुलदीप, शाहिल, त्रिमोहन, सुनील, मोहन, सोनू, अनिल, आशु, निर्मल, कौशल, प्रेमचंद, ओमप्रकाश, सुरजीत, निक्की, पवन, शिवम और विष्णू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow