Hardoi : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया

संडीला पुलिस को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर जीशान अहमद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और थाना संडीला में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा धारा 353(2) भारतीय न्याय संहि

Apr 15, 2026 - 22:23
 0  3
Hardoi : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया
Hardoi : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया

संडीला पुलिस को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर जीशान अहमद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और थाना संडीला में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता और धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ।

पुलिस टीम ने नामजद आरोपी जीशान अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी उन्नाव रोड थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मलिक और कांस्टेबल सचिन शामिल थे।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow