Hathras : हाथरस में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर हमलावरों ने विमल को अकेले पाकर घेर लिया और उन पर चाकू से कई वार किए। हमले के दौरान मची ची
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित न्यू बिजलीघर कॉलोनी में आपसी विवाद के कारण कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बिजलीघर कॉलोनी के रहने वाले विमल कुमार पुत्र रवि कुमार मोमोज की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर हमलावरों ने विमल को अकेले पाकर घेर लिया और उन पर चाकू से कई वार किए। हमले के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर मौके से भाग निकले। परिजनों और स्थानीय निवासियों ने घायल विमल को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









