Lucknow : प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वे अल्लापुर स्थित पार्षद विनय कुमार मिश्रा के आवास पर जाएंगे। दोपहर बाद वे सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित मण्डल कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

By INA News Desk
Apr 2, 2026 - 23:41
47 Views
Lucknow : प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Lucknow : प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से प्रस्थान कर सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेंगे। वहां पहुंचने के बाद वे पार्टी कार्यालय में महानगर, गंगापार और यमुनानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक और भेंट करेंगे।

इसके बाद वे अल्लापुर स्थित पार्षद विनय कुमार मिश्रा के आवास पर जाएंगे। दोपहर बाद वे सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित मण्डल कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस सत्र में वे सरकार की उपलब्धियों पर अपना संबोधन भी देंगे। शाम के समय उपमुख्यमंत्री ताशकंद मार्ग स्थित ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम वे प्रयागराज सर्किट हाउस में ही करेंगे।

अगले दिन सुबह केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में ही विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow