Sitapur : प्रशासनिक फेरबदल: दीक्षा जोशी बनीं नई मुख्य विकास अधिकारी, प्रणता ऐश्वर्या का तबादला
2022 बैच की आईएएस अधिकारी डॉक्टर दीक्षा जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की है। वे इससे पहले हरदोई और मेरठ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सोमवार को जारी सरकारी आदेश के बाद उन्हों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शासन ने मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नई तैनाती की है। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या का स्थानांतरण अब मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहीं डॉक्टर दीक्षा जोशी को सीतापुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
2022 बैच की आईएएस अधिकारी डॉक्टर दीक्षा जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की है। वे इससे पहले हरदोई और मेरठ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सोमवार को जारी सरकारी आदेश के बाद उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। जिले में अब जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र की पृष्ठभूमि से हैं, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों में बड़े सुधार की उम्मीद जगी है। डॉक्टर दीक्षा जोशी के अनुभव और उनकी शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









