Sambhal : बकरीद पर सम्भल प्रशासन अलर्ट: 5 जोन-16 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर सख्ती
डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बकरीद का त्योहार 28, 29 और 30 तारीख को मनाया जाएगा, जिसके लिए पूरे जनपद को 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जनपद में 828 स्थानों पर न
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बकरीद का त्योहार 28, 29 और 30 तारीख को मनाया जाएगा, जिसके लिए पूरे जनपद को 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जनपद में 828 स्थानों पर नमाज़ अदा की जाएगी, जिनमें ईदगाह और मस्जिदें शामिल हैं। डीएम ने साफ किया कि परंपरा से हटकर कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ पढ़ने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और पारंपरिक तरीके से मनाएँ।
वहीं एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले में करीब 835 स्थानों पर नमाज़ की व्यवस्था की गई है और सभी जगहों पर पुलिस ड्यूटी लगा दी गई है। मौहल्ला स्तर तक पीस कमेटी की बैठकें कर दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
एसपी ने कहा कि लाउडस्पीकर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही होगी। साथ ही नगर पालिका के साथ समन्वय कर सफाई और मलबा उठाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की है। एसपी ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




