Hardoi : संडीला पुलिस ने मारपीट मामले में पांच आरोपियों को फावड़े सहित गिरफ्तार किया

संडीला थाना क्षेत्र के सरायमारूफपुर गांव में एक महिला ने थाना में शिकायत दी कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पति जेठ और ससुर के साथ मारपीट की थी। इस हमले में वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर

Apr 26, 2026 - 21:21
21 Views
Hardoi : संडीला पुलिस ने मारपीट मामले में पांच आरोपियों को फावड़े सहित गिरफ्तार किया
Hardoi : संडीला पुलिस ने मारपीट मामले में पांच आरोपियों को फावड़े सहित गिरफ्तार किया

हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के सरायमारूफपुर गांव में एक महिला ने थाना में शिकायत दी कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पति जेठ और ससुर के साथ मारपीट की थी। इस हमले में वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान कुछ धाराएं जोड़ी गईं और कुछ हटा दी गईं।

पुलिस टीम ने मामले की जांच में तेजी दिखाई और पांच नामजद आरोपियों को घटना में इस्तेमाल हुए फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोग इस प्रकार हैं- राजेश पुत्र करनलाल, नीरज पुत्र राजेश, चंदनलाल पुत्र हरी, अमरीश पुत्र विमलेश और छोटेलाल पुत्र हरी। सभी आरोपी सरायमारूफपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने फावड़े को बरामद किया है। आरोपीयों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow