Mussoorie : मसूरी में भाजपा कार्यालय न होने पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जताई नाराजगी, जनसमस्याओं पर की चर्चा

सांसद ने कहा कि इस प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में लगातार बढ़ता ट्रैफिक जाम और पार्किंग की कमी एक बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है। विकास के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना भी बहुत जरूरी है, नहीं तो आने वाले समय में पर्यटकों का मसूरी से ध्यान हट सकता है। उन्होंने आश्वास

May 25, 2026 - 21:06
 0  4
Mussoorie : मसूरी में भाजपा कार्यालय न होने पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जताई नाराजगी, जनसमस्याओं पर की चर्चा
Mussoorie : मसूरी में भाजपा कार्यालय न होने पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जताई नाराजगी, जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

टिहरी की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने मसूरी में अब तक भाजपा का कोई स्थाई कार्यालय न होने पर गहरा दुख जताया और इसे जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति की कमी बताया। उन्होंने स्थानीय भाजपा मंडल को जल्द से जल्द पार्टी कार्यालय बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए और इस काम में अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

सांसद ने कहा कि इस प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में लगातार बढ़ता ट्रैफिक जाम और पार्किंग की कमी एक बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है। विकास के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना भी बहुत जरूरी है, नहीं तो आने वाले समय में पर्यटकों का मसूरी से ध्यान हट सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी और आसपास के इलाकों की इन समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशेंगी। इसके अलावा, उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से शहर के सुनियोजित विकास के लिए एक बेहतर मास्टर प्लान लागू करने और गरीब वर्ग के लिए आवास योजना लाने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने अवैध निर्माणों पर पूरी तरह रोक लगाने पर भी विशेष जोर दिया।

शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि मसूरी के उप जिला अस्पताल में आईसीयू बनने के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों और डायलिसिस की सुविधा न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को तुरंत मजबूत करने की बात कही। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं, कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सभी को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और सोच-समझकर ही बोलना चाहिए।

Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow