Lucknow: विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल, 2026 तक होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन। 

राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य

By INA News Desk
Apr 9, 2026 - 19:47
220 Views
Lucknow: विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल, 2026 तक होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन। 
विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल, 2026 तक होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन। 

लखनऊ: राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 से 10 अप्रैल, 2026 तक होम्योपैथी सप्ताह  का व्यापक एवं बहुआयामी आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 10 अप्रैल को प्रातः 11ः00 बजे राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की उपस्थिति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक श्री योगेश शुक्ला, महानिदेशक, आयुष चौत्रा वी, विशेष सचिव, आयुष हरिकेश चौरसिया तथा निदेशक, होम्योपैथी डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपनी गरिमामयी उपस्थिति रहेंगे। इसके अतिरिक्त होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ जैसे डॉ. बी.एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, डॉ. एस.एम. सिंह (निदेशक, साईनाथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होमियोपैथी, प्रयागराज) तथा डॉ. विक्रमा प्रसाद (पूर्व निदेशक, होम्योपैथी) भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

यह जानकारी राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य प्रो0 विजय कुमार पुष्कर ने देते हुए बताया कि इस दस दिवस आयोजन के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं जनजागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। एक विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ डॉ0 लेस्ली जेबों (हंगरी, यूरोप) द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान डॉ0 एस0एम0सिंह (निदेशक, साईनाथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथी, प्रयागराज) द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान दिया जाएगा।

इसमें सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेतओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा प्रदेश के समस्त राजकीय एवं निजी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के बी0एचएसएम पाठ्यक्रम के टॉपर्स (प्रत्येक महाविद्यालय से तीन छात्र) को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Also Read- वजन घटाने की चाह में चिया सीड्स का अत्यधिक सेवन करने से ये 6 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow