Agra : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, कार्यकर्ताओं को दिया गया राष्ट्र प्रथम का मंत्र
चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने अनुशासन और व्यवहार कुशलता को पार्टी का मूल चरित्र बताया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, महिला सशक्तिकरण और मजबूत कानून व्यवस्था जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए
आगरा महानगर में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रतापपुरा स्थित एक होटल में किया गया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन विभिन्न सत्रों के दौरान 268 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वर्ग प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विधायक जीएस धर्मेश सहित अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद भाजपा के इतिहास, महापुरुषों के त्याग और पार्टी के विकास को दर्शाती एक प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और महापौर हेमलता दिवाकर ने फीता काटकर किया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला वैचारिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। दूसरे सत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताया, जबकि तीसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की पद्धति पर जोर दिया।
चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने अनुशासन और व्यवहार कुशलता को पार्टी का मूल चरित्र बताया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, महिला सशक्तिकरण और मजबूत कानून व्यवस्था जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दिनभर के सत्रों के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सुधीर नारायण की टीम ने भजनों और गजल गायिकी से समां बांध दिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, हेमंत भोजवानी, निर्मला दीक्षित, बीना लवानिया, रुचि चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
What's Your Reaction?




