Hathras : मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव लुटसान की रहने वाली निशा की शादी करीब चार महीने पहले बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी निवासी अरुण के साथ हुई थी। निशा इस समय अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की दे

Jun 1, 2026 - 22:27
 0  5
Hathras : मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Hathras : मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान में एक करीब बीस साल की विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बेहद खराब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव लुटसान की रहने वाली निशा की शादी करीब चार महीने पहले बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी निवासी अरुण के साथ हुई थी। निशा इस समय अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम मायके में ही उसने किन्हीं कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। पीड़िता ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक परिवार के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं और अनभिज्ञता जता रहे हैं।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow