Hathras : सड़क निर्माण में धांधली के आरोप, अधूरी सड़क के कारण रोज हो रहे हादसे
इलाके के लोगों के अनुसार, घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में सीमेंट की सड़क बनाई गई है, लेकिन इसके दोनों तरफ काफी खाली जगह छोड़ दी गई है। यह खाली हिस्सा मुख्य सड़क से काफी नीचे है, जिसके कारण सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देते समय आए दिन मोटरसाइकिल औ
हाथरस के कस्बा इलाके में मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने गंदे नाले के पार से रामनगर तक बनाई जा रही इस सड़क में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तय मानकों की अनदेखी के कारण नई सड़क बनते ही उखड़ने लगी है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इलाके के लोगों के अनुसार, घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में सीमेंट की सड़क बनाई गई है, लेकिन इसके दोनों तरफ काफी खाली जगह छोड़ दी गई है। यह खाली हिस्सा मुख्य सड़क से काफी नीचे है, जिसके कारण सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देते समय आए दिन मोटरसाइकिल और अन्य वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। आरोप यह भी है कि सड़क के बड़े गड्ढों को ठीक से भरने के बजाय केवल नाम मात्र के पत्थर और गिट्टी डालकर काम निपटाया जा रहा है। सड़क की सतह पर जमी मिट्टी को साफ किए बिना ही निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और उसकी चौड़ाई पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह काम विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बे के पुल से शुरू होना था, लेकिन अब इसे अचानक पुल के उस पार से शुरू कर दिया गया है। इस वजह से पुल के पास के पुराने और गहरे गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए गए हैं, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
दूसरी ओर, मंडी समिति के निर्माण उपनिदेशक आजाद सोनकर ने स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण का पूरा काम निर्धारित नियमों और मानकों के तहत ही कराया जा रहा है। डामरीकरण करने से पहले सड़क के सभी गड्ढों को पत्थरों से अच्छी तरह भरा जा रहा है ताकि सड़क की सतह मजबूत और टिकाऊ बन सके। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बरतने की बात से साफ इनकार किया है।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?




