Lucknow : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि यह ट्रेड शो राज्य का एक बेहद प्रतिष्ठित और महत्वाकांक्षी आयोजन है, इसलिए इस बार इसे और भी बड़े पैमाने पर तथा नए विचारों के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इति

Jun 1, 2026 - 22:31
18 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Lucknow : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में इस बड़े आयोजन के मास्टर प्लान और लेआउट को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर प्रभावी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह ट्रेड शो राज्य का एक बेहद प्रतिष्ठित और महत्वाकांक्षी आयोजन है, इसलिए इस बार इसे और भी बड़े पैमाने पर तथा नए विचारों के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, पारंपरिक कला, जनजातीय संस्कृति और लोक विरासत का ऐसा प्रदर्शन हो जिससे देश-विदेश से आने वाले मेहमान राज्य की सांस्कृतिक विविधता से अच्छी तरह वाकिफ हो सकें। इसके अलावा "वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन" योजना के तहत राज्य के खास और पारंपरिक खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि स्थानीय व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

मुख्य सचिव ने इस आयोजन के बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल और सभी जिला उद्योग केंद्रों की वेबसाइटों पर तुरंत ट्रेड शो के बैनर लगाए जाएं। साथ ही देश के प्रमुख शहरों, हवाई अड्डों, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ जैसे बड़े नगरों और यूपी मेट्रो नेटवर्क में विज्ञापन के जरिए व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, पार्किंग और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस बार शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेयरी, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में आधुनिक बिजनेस मॉडल को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

यह अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होना तय हुआ है। इस वर्ष की मुख्य थीम वैश्विक विकास के लिए उत्तर प्रदेश में नवाचार, विनिर्माण और निर्यात रखी गई है। इस बार शो में 80 से अधिक देशों के लगभग 550 विदेशी खरीदारों और 45 हजार से ज्यादा व्यापारिक खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। इस विशाल आयोजन के माध्यम से लगभग 5,000 करोड़ रुपये की व्यावसायिक पूछताछ और 20,000 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार की संभावना जताई जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow