Agra : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण- भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस मजबूत नेतृत्व ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर देश को गौरव के शिखर पर पहुंचाया है, उन्हें गद्दार कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक

By INA News Desk
May 20, 2026 - 23:14
50 Views
Agra : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण- भाजपा
Agra : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण- भाजपा

आगरा में भाजपा महानगर इकाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा आगरा महानगर के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस अपनी डूबती हुई राजनीति को नहीं बचा सकती। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार की वजह से कांग्रेस के भीतर हीन भावना घर कर गई है, जिससे वह लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार पूरी तरह भूल चुकी है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस मजबूत नेतृत्व ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर देश को गौरव के शिखर पर पहुंचाया है, उन्हें गद्दार कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली कांग्रेस को देश की बढ़ती ताकत और राष्ट्रवाद से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। देश की जनता प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष को जवाब देना जानती है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि देश की जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस आने वाले सभी चुनावों में फिर से शून्य पर सिमट जाएगी और देश में हर तरफ कमल खिलेगा।

Also Click : Saharanpur : गागलहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों के खेतों से काटे 11 पॉपुलर के पेड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow