Hardoi : बाल विद्या भवन में बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ग्रीन डे उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्सव के दौरान सभी छोटे बच्चे हरे रंग के सुंदर कपड़ों में स्कूल पहुंचे थे। बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य और रंग भरने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को हरी सब्जियों, फलों और पेड़-पौधों के फायदे समझाते हुए

May 20, 2026 - 23:22
 0  4
Hardoi : बाल विद्या भवन में बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ग्रीन डे उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Hardoi : बाल विद्या भवन में बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ग्रीन डे उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हरदोई के बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के छोटे बच्चों द्वारा ग्रीन डे उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने रिबन और केक काटकर की।

इस खास मौके पर पूरे स्कूल परिसर को हरे रंग के गुब्बारों, पौधों, पत्तियों और पर्यावरण बचाने का संदेश देने वाली खूबसूरत कलाकृतियों से सजाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने आए सैकड़ों अभिभावकों ने पूरे परिसर का दौरा किया और स्कूल की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ की।

उत्सव के दौरान सभी छोटे बच्चे हरे रंग के सुंदर कपड़ों में स्कूल पहुंचे थे। बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य और रंग भरने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान बच्चों को हरी सब्जियों, फलों और पेड़-पौधों के फायदे समझाते हुए साफ-सुथरा और हरा-भरा वातावरण बनाए रखने की सीख दी गई। कार्यक्रम में आए माता-पिता के लिए भी कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें रैंप वॉक और बैलून कैच जैसे खेल शामिल थे।

स्कूल की शिक्षिकाओं ने खेल-खेल में बच्चों को प्रकृति को सुरक्षित रखने का पाठ पढ़ाया। स्कूल के एकेडमिक हेड अश्वनी दीक्षित ने सभी अभिभावकों का आभार जताया और शिक्षिकाओं के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इसी के साथ प्रधानाचार्या ने स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैशाली अग्रवाल, नीलम सिंह चौहान, दीपिका श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव सहित शोभित वाजपेयी, मीनाक्षी सिंह और आभा पाठक का विशेष सहयोग रहा।

Also Click : Saharanpur : गागलहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों के खेतों से काटे 11 पॉपुलर के पेड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow