Sitapur: ट्रक, ट्रेलर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत, दो घायल।

हरगांव कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सीतापुर-लखीमपुर राजमार्ग पर ट्रक, ट्रेलर और कार की आपस में भिड़ंत हो

May 30, 2026 - 20:25
40 Views
Sitapur: ट्रक, ट्रेलर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत, दो घायल।
ट्रक, ट्रेलर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत, दो घायल।

रिपोर्ट - संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर/ हरगांव कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सीतापुर-लखीमपुर राजमार्ग पर ट्रक, ट्रेलर और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राजमार्ग पर आगे-पीछे चल रहे ट्रक और ट्रेलर के बीच ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कार चालक अंकुर श्रीवास्तव (34) पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला घूरामऊ थाना कोतवाली नगर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Also Read- सहारनपुर में प्रेम जाल और शादी के झूठे वादे का घिनौना खेल: कथित शारीरिक शोषण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा था दबाव।
      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow