Bajpur: दर्दनाक सड़क हादसा- भूसे से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, नीचे दबकर कार चालक की मौत। 

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड दोराहा हाईवे पर  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसे देख कर हर किसी के रोंगटे खडे हो जाएंगे। जिसमें

Feb 5, 2026 - 15:19
39 Views
Bajpur:  दर्दनाक सड़क हादसा- भूसे से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, नीचे दबकर कार चालक की मौत। 
रुद्रपुर दोराहा रोड पर भूसे से भरा ट्रक कर के ऊपर पलट गया नीचे दबकर कार चालक की मौत। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड दोराहा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसे देख कर हर किसी के रोंगटे खडे हो जाएंगे। जिसमें कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विभव सैनी कोतवाल नरेश चौहान एसएसआई विक्रम धामी,एसआई सुनील कुमार,एसआई प्रहलाद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तीन क्रेन और जेसीबी लगाकर कार के ऊपर से ट्रक को हटाया गया फिर बड़ी मुश्किल से कार में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

जहा चिकित्सकों ने कार चालक नाजिम को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। यहां बताते रुद्रपुर की तरफ से भूसे से भरा ट्रक आ रहा था मदर इंडिया कट के पास खड़ी कार पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उसके ऊपर पलट गया जिसमें कार में बैठा चलाक नाजिम उसके नीचे दब गया सांस ना आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों से उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। भूसे का ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  को भेज दिया।आपको बता दें की मृतक ग्राम कनोरा निवासी नाजिम पुत्र आबिद ड्राइवर का काम करता था मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नि को छोड़ गया है परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। वही कार दोराहा चौकी पर तैनात एएसआई सुनील कुमार की बताई जा रही है।

Also Read- Bajpur : बाजपुर में तहसील दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow