Bajpur: किसानों को सरकार हल्के में ना ले किसाने की समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: विक्की रंधावा

शुगर फैक्ट्री पर गन्ने का बकाया भुगतान एवं धान का भुगतान और पंजाब की तर्ज पर किसानों के ट्यूबवेल बिल माफ करने सहित 7 सूत्रीय

Feb 5, 2026 - 15:10
45 Views
Bajpur: किसानों को सरकार हल्के में ना ले किसाने की समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: विक्की रंधावा
किसानों को सरकार हल्के में ना ले किसाने की समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: विक्की रंधावा

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। शुगर फैक्ट्री पर गन्ने का बकाया भुगतान एवं धान का भुगतान और पंजाब की तर्ज पर किसानों के ट्यूबवेल बिल माफ करने सहित 7 सूत्रीय की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह  पड्डा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के कर्मचारी संदीप चौहान को सोपा गया।भाकियू के कुमाऊ मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने बताया सरकार एवं एसडीएम किसानों को हल्के में डालें किसने की जो समस्या है उनके जल्द ही निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा पंजाब सरकार द्वारा कृषकों को गन्ने का मूल्य 485 प्रति कुन्तल की दर से दिया जा रहा है, जबकि उत्तराखण्ड राज्य में कृषकों को गन्ने का भुगतान 405 प्रति कुंतल दर से किया जाता है।अगर सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुन्तल की दर से नहीं किया जाता है तो उत्तराखण्ड राज्य में कृषकों द्वारा गन्ने की बिजाई नहीं की जायेगी, जिसका सीधा प्रभाव चीनी मिलों पर पड़ेगा और चीनी मिले बन्द होने की कगार पर पहुँच जायेगी। किसान नेता बिजेंदर डोगरा ने कहा आर०एफ०सी० द्वारा कृषकों वर्ष 2025 के धान का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कृषक काफी परेशान हैं, और कृषकों के लिये अग्रिम खेती कर पाना सम्भव नहीं है।

वर्ग 5 की भूमि को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बंजर घोषित कर दिया है, जबकि किसान 70 वर्षों से उपरोक्त भूमि पर काबिज काश्त हैं व अपनी फसले बो रहें हैं।भूमि पर काबिज किसानों को भूमिधर के अधिकार दिये जायें। उन्होंने क्या सरकार द्वारा 45 राइस चावल दिया जा रहा था राइस मिलों को सरकार द्वारा 45 राइस चावल नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से राइस मिलर स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्हें सरकार जल्द इस 45 चावल को उपलब्ध कराया जाए।

किसान नेता प्रताप सिंह संधू ने कहा उत्तराखण्ड सरकार ने क्षेत्र बाजपुर की 20 गाँवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबन्ध लगाया गया जिसको हटाने को लेकर किसान 5 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं खरीद  फरोख्त पर रोक हटाई जाए। उपरोक्त भूमि में रहने व खेती करने वाले लोग डरे व सहमे हुये हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है की सरकार ने हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो उसके लिए किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और यह आर पार की लड़ाई होगी। इस मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर,संदीप सिंह,नरेंद्रजीत सिंह,गगन सरना,प्रिंस ढिल्लों, हरपिंदर सिंह,राजू समरा आदि थे।

Also Read- Bajpur: रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow