Hardoi: जनगणना कार्यों की तैयारियां: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना
हरदोई: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जनगणना जिला प्रभारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं सटीक रूप से करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी विनय वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की बैठक: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार और सूचना फीडिंग पर जोर।
What's Your Reaction?











