Hardoi: जिलाधिकारी की बैठक: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार और सूचना फीडिंग पर जोर। 

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड

Feb 26, 2026 - 23:35
31 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की बैठक: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार और सूचना फीडिंग पर जोर। 
जिलाधिकारी की बैठक: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार और सूचना फीडिंग पर जोर। 

हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। 

निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये सभी विकास कार्यों को समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक मे सिडकों की खराब प्रगति तथा बैठक मे अनुपस्थित रहने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होंने जल निगम अर्बन को धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति बढाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0र0, प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।    

Also Read- मुंबई में भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर किया उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow