Hardoi: जिलाधिकारी ने ली स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस 2 से सम्बन्धित

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 23:43
30 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने ली स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा। 
जिलाधिकारी ने ली स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस 2 से सम्बन्धित समिति एवं गोबर्धन सेल की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिला पंचायतराज अधिकारी से अब तक की प्रगति के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। बैठक मे जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को वेबसाइट पर आनलाइन किये जाने की स्थिति और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध मे जानकारी ली। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि एवं व्यय धनराशि के बारे मे जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित अन्य योजनाओ की समीक्षा की गयी, इसमे बायोगैस प्लाटं, एफएसटीपी प्लाटं, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और गोवर्धन योजना के तहत चल रही गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी तथ जन उपयोगी बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओं विनय सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा, सीएम ने इसे 'जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम' का वर्ष बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow