Hardoi: हरदोई के टेनी गांव में चकबंदी चौपाल का विरोध, किसानों ने लगाए नारे। 

चकबंदी प्रक्रिया से नाराज़ किसानों ने गुरुवार दोपहर टेनी गांव में आयोजित विभागीय चौपाल का जोरदार विरोध किया। अधिकारियों को नारेबाज़ी

Feb 27, 2026 - 17:07
68 Views
Hardoi: हरदोई के टेनी गांव में चकबंदी चौपाल का विरोध, किसानों ने लगाए नारे। 

हरदोई: चकबंदी प्रक्रिया से नाराज़ किसानों ने गुरुवार दोपहर टेनी गांव में आयोजित विभागीय चौपाल का जोरदार विरोध किया। अधिकारियों को नारेबाज़ी और आक्रोश के बीच चौपाल बीच में ही समाप्त कर वापस लौटना पड़ा।

  • चौपाल में पहुंचे थे विभागीय अधिकारी

दोपहर करीब 2 बजे चकबंदी विभाग के उप संचालक ज्ञानेश त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी पी.सी. उत्तम, कानूनगो और लेखपाल सहित कई अधिकारी टेनी गांव में चौपाल लगाने पहुंचे थे। अधिकारियों ने किसानों से चकबंदी प्रक्रिया में सहयोग की अपील की, लेकिन यह बात किसानों को नागवार गुज़री और विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों ने “चकबंदी विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

  • 14 वर्षों से चल रही प्रक्रिया पर नाराज़गी

किसानों का आरोप है कि गांव में पिछले लगभग 14 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताएँ और भ्रष्टाचार हुआ है। उनका कहना है कि विरोध के बावजूद प्रशासन लगातार प्रक्रिया लागू करने का दबाव बना रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते वर्ष मंतव्य प्रक्रिया में करीब 70 प्रतिशत किसानों ने चकबंदी निरस्त करने की राय दी थी और रिपोर्ट शासन को भेजी जानी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

  • किसान संगठनों का भी रहा समर्थन

किसानों ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने भी उनके समर्थन में धरना-प्रदर्शन और घेराव किया था तथा चकबंदी निरस्त कर धारा 6 लागू करने की मांग उठाई थी।

पूर्व में हुई शिकायतों और आंदोलनों के बाद चकबंदी से जुड़ी अनियमितताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें कुछ कर्मचारियों के नाम सामने आने की बात ग्रामीणों ने कही।

  • भारी विरोध के बीच चौपाल समाप्त

गांव में सैकड़ों महिला-पुरुष किसानों की मौजूदगी में विरोध तेज होने पर अधिकारियों को चौपाल जल्द समाप्त करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Also Read- Lucknow: यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य के लिए निर्णायक कदम रहा सीएम योगी का विदेश दौरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow