Sambhal: सम्भल में रंग एकादशी जुलूस और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, डीजे को लेकर नमाजियों ने जताई नाराज़गी।

सम्भल शहर में शुक्रवार को रंग एकादशी का जुलूस और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और दोनों समुदायों

Feb 27, 2026 - 16:53
 0  148
Sambhal: सम्भल में रंग एकादशी जुलूस और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, डीजे को लेकर नमाजियों ने जताई नाराज़गी।
सम्भल में रंग एकादशी जुलूस और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, डीजे को लेकर नमाजियों ने जताई नाराज़गी।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल शहर में शुक्रवार को रंग एकादशी का जुलूस और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और दोनों समुदायों के सहयोग से पूरे दिन व्यवस्था बनी रही।

रंग एकादशी का जुलूस मोहल्ला ठेर स्थित मढ़ैयों वाले मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस के दौरान उन घरों से शोक उठाया गया, जहां बीते वर्ष में मृत्यु हुई थी। इसके बाद श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा आर्य समाज रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस बाजार गंज, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, मंदिर मढ़ैया, कोतवाली सम्भल, टंडन तिराहा, डाकखाना, डॉ. पुनिया मार्ग से होता हुआ पंजाबी मंदिर, सरथल चौकी, साईं बाबा मंदिर और सूर्य कुंड मंदिर तीर्थ पर पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़े और श्याम बाबा का डोला आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इसी दौरान शहर की शाही जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद कुछ नमाजियों ने जुलूस के दौरान बज रहे डीजे को लेकर नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना था कि नमाज के वक्त यदि पांच मिनट के लिए डीजे बंद कर दिया जाता तो आपसी भाईचारे का बेहतर संदेश जाता।

हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और दोनों आयोजन शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात रहा। कुल मिलाकर शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ शांति व्यवस्था भी कायम रही।

Also Read- सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।