Hathras: व्यापारी उत्पीड़न का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल। 

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित आरके ऑटोमोबाइल्स पर 24 फरवरी  को प्रशासनिक टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर व्यापारियों

Feb 26, 2026 - 15:06
38 Views
Hathras: व्यापारी उत्पीड़न का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल। 
सुरेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष, फेम

हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित आरके ऑटोमोबाइल्स पर 24 फरवरी  को प्रशासनिक टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष देखने को मिला। आरोप है कि सदर उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई।

व्यापारियों का कहना है कि जांच के दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पत्रावलियों की जांच कराई गई, जो सही पाई गईं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कमियां निकालने का प्रयास किया गया। व्यापार प्रतिनिधियों ने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप बताते हुए कहा कि उद्योग और व्यापार को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष, फेम  सुरेश अग्रवाल ने कहा कि हाथरस में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने के बजाय दबाव की स्थिति बनाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी रवैया अपनाने की मांग की तथा व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की बात कही।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाइयां जारी रहीं तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन देने की अपील की।

Also Read- Lucknow: सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा कहा, विदेशी निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow