UK News: उत्तराखंड में निकाय चुनाव में बीजेपी BJP को मिली बड़ी जीत, 11 में से 10 पर की जीत दर्ज।
उत्तराखंड में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने काफी मेहनत की और उसके बाद पार्टी को एक अच्छी सफलता मिलती हुई ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
उत्तराखंड में हुए निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी जीत मिलती हुई दिखाई दी है। यहां पार्टी ने 11 में से 10 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है। उत्तराखंड की जनता ने एक बार फिर से भगवा लहराने का काम किया।
- 11 में से 10 पर खिला कमल
उत्तराखंड में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने काफी मेहनत की और उसके बाद पार्टी को एक अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दी। यहां पार्टी ने 11 नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया जिसमें से 10 उम्मीदवार जीत कर आए और उन्होंने भगवा लहराने का काम किया। वही एक उम्मीदवार निर्दलीय बताया गया है। बता दें कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 23 जनवरी को हुई थी। प्रदेश में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतपत्रों के जरिये चुनाव हुए थे, जिसमें 65.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं भाजपा की नगर निकाय में हुई बड़ी जीत के बाद भाजपा जश्न मना रही है।
- सीएम धामी ने जीते हुए उम्मीदवारों को दी बधाई
प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीते हुए उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। धामी ने कहा कि आप लोगों ने काफी मेहनत की जनता ने आप पर यकीन किया और आप जनता के लिए आगे काम करेंगे आप सभी को मेरे तरफ से शुभकामनाएं।
इन उम्मीदवारों को मिली जीत
- रुद्रपुर में विकास शर्मा
- अल्मोड़ा में अजय वर्मा
- पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल
- हल्द्वानी में गजराज बिष्ट
- हरिद्वार में किरन जायसवाल
- रूड़की में अनीता देवी
- कोटद्वार में शैलेंद्र रावत
- देहरादून में सौरभ थपलियाल
- ऋषिकेश में शंभु पासवान
- काशीपुर में दीपक बाली
वहीं श्रीनगर से मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने अपनी जीत दर्ज कराई।
What's Your Reaction?











