Hardoi News: हरदोई सांसद ने भाजपा की अंतर्कलह की खोल दी पोल- सांसद ने कहा उन्होंने कभी विश्वासघात और भितरघात की राजनीति नहीं की। 

सांसद जयप्रकाश ने इशारों - इशारों में खुले मंच से पूर्व सांसद व उनके मंत्री पुत्र को चेतावनी देते भाजपा...

By INA News Desk
Sep 10, 2024 - 17:37  · Updated: Sep 10, 2024 - 18:51
682 Views
Hardoi News: हरदोई सांसद ने भाजपा की अंतर्कलह की खोल दी पोल- सांसद ने कहा उन्होंने कभी विश्वासघात और भितरघात की राजनीति नहीं की। 

हरदोई: उन्हें समझना चाहिए, क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। तुम 20 हजार का नुकसान करोगे हम 60 हजार का नुकसान करेंगे। किसी का नाम न लेकर भी हमलावर होते हुए सांसद जयप्रकाश ने इशारों इशारों में खुले मंच से पूर्व सांसद व उनके मंत्री पुत्र को चेतावनी देते भाजपा की अंतर्कलह की पोल खोल दी। सांसद ने कहा हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा हम पांच साल के लिए चुन लिए गए हैं, तुम्हारा चुनाव आने वाला है। वक्त आने पर हम बता देंगे हमारी हैसियत क्या है।

अहिरोरी विकास खंड में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद जयप्रकाश ने पूर्व में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल एवं चुनाव के दौरान मंच से पूर्व सांसद के द्वारा की गई टिप्पणियों का जवाब दिया। सांसद ने कहा उन्होंने कभी विश्वासघात और भितरघात की राजनीति नहीं की, लेकिन उनके साथ इस चुनाव में विश्वासघात किया गया। सांसद ने कहा वो हमारे बड़े नेता हैं, उन्हें मंच पर ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए, अगर मैंने कुछ बोल दिया तो उनके लिए मुसीबत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: व्यवस्थित आवास पत्रावली न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, बीडीओ व पटल सहायक को लगाई कड़ी फटकार।

कहा वो जवाबी कीर्तन में विश्वास नहीं रखते, कुछ उन्होंने कहा कुछ हमने जवाब दिया। कहा वो मोहनलाल गंज से सांसद रह चुके हैं, लखीमपुर खीरी जनपद से उनके पिता जी सांसद रहे थे। उनकी पत्नी उन्नाव जनपद से दो बार अनारक्षित सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। लेकिन कुएं के मेढ़क को सारी दुनिया कुएं में ही दिखाई देती है। कहा विनम्रता उनकी कमजोरी नहीं है, अगर उन्हें छेड़ा गया तो वो छोड़ेंगे नहीं।

  • आरक्षित सीट पर सांसद होने को लेकर की गई टिप्पणी से आहत थे सांसद

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की उपस्थिति में सांंडी रोड़ पर आयोजित जनसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा था, अगर वो पासी होते तो वो भी सात बार के सांसद होते। हालांकि इस टिप्पणी पर जयप्रकाश रावत ने कोई जवाब नहीं दिया, पर कई बार सार्वजनिक रूप से वो आहत नजर आए। अहिरोरी में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने खुल कर पूर्व सांसद की टिप्पीण का जवाब देते हुए कहा, कितने लोग सात बार के सांसद हैं। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, श्रीकृष्ण शास्त्री, रामबहादुर सिंह, संतोष सिंह के साथ भाजपा के कई दिग्गज उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: उपज बढ़ाओ - इनाम पाओ योजना के अंतर्गत गन्ना रैली को रीजनल हेड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow