Hardoi News: हरदोई कलेक्ट्रेट में तैनात 10 कर्मचारियों के पटल बदले। 

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया....

Sep 10, 2024 - 17:46
334 Views
Hardoi News: हरदोई कलेक्ट्रेट में तैनात 10 कर्मचारियों के पटल बदले। 

हरदोई: प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए कलेक्ट्रेट में तैनात दस कर्मचारियों के पटल बदले गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार न्याय सहायक प्रथम रघुवीर प्रसाद मिश्रा को मुख्य राजस्व लेखाकार,

स्टांप लिपिक राजेश कुमार पाल को पेशकार न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सहायक राजस्व लेखाकार तहसील सदर अमित कुमार सिंह को पेशकार तहसीलदार सदर, पेशकार तहसीलदार सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव को एसीआरए विल्स के साथ सूचना का अधिकार न्याय सहायक, एसआरए विल्स के साथ सूचना का अधिकारी न्याय सहायक नीरज गौतम को पेशकार उपजिलाधिकारी सदर पद पर तैनाती दी गई है। फौजदारी अहलमद न्यायालय उपजिलाधिकारी शाहाबाद भूपेंद्र गंगवार को शाहाबाद में ही उपजिलाधिकारी का पेशकार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:- Lucknow News: मुख्यमंत्री ने 647 वन रक्षकों/वन्यजीव रक्षकों व 41 अवर अभियंताओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र ।

उपजिलाधिकारी सवायजपुर के पेशकार अनुज कुमार को उपजिलाधिकारी न्यायिक का पेशकार बनाया गया है। बिलग्राम तहसील में तहसीलदार न्यायिक पेशकार पद संभाल रहे अजय प्रताप सिंह को उपजिलाधिकारी सवायजपुर का पेशकार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: हरदोई सांसद ने भाजपा की अंतर्कलह की खोल दी पोल- सांसद ने कहा उन्होंने कभी विश्वासघात और भितरघात की राजनीति नहीं की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow