Hardoi News: मोहिउद्दीनपुर गाँव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित। 

शाहाबाद में यूनानी चिकित्सालय के निर्माण के लिए मंगलीपुर राजस्व गांव में नि:शुल्क ...

By INA News Desk
Sep 10, 2024 - 17:53  · Updated: Sep 10, 2024 - 18:57
135 Views
Hardoi News: मोहिउद्दीनपुर गाँव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित। 

हरदोई: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मल्लावां के निर्माण के लिए मोहिउद्दीनपुर बाहर में भूमि का आवंटन किया गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण के लिए नि:शुल्क 0.0500 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। 

शाहाबाद में यूनानी चिकित्सालय के निर्माण के लिए मंगलीपुर राजस्व गांव में नि:शुल्क 0.0500 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए भी निश्शुल्क भूमि आवंटन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: हरदोई कलेक्ट्रेट में तैनात 10 कर्मचारियों के पटल बदले।

इसी तरह हरदोई सदर तहसील क्षेत्र के शाहाबुद्दीनपुर राजस्व गांव में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना के आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण के लिए पांच हजार वर्ग मीटर भूमि का आवंटन निश्शुल्क किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow