Hardoi News: उपज बढ़ाओ - इनाम पाओ योजना के अंतर्गत गन्ना रैली को रीजनल हेड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  

डी सी एम श्री राम शुगर यूनिट लोनी मिल द्वारा बेहटागोकुल रीजन के सभी गांवों में शरद कालीन गन्ना बुवाई...

Sep 10, 2024 - 14:53
84 Views
Hardoi News: उपज बढ़ाओ - इनाम पाओ योजना के अंतर्गत गन्ना रैली को रीजनल हेड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  

हरदोई। डी सी एम श्री राम शुगर यूनिट लोनी मिल द्वारा बेहटागोकुल रीजन के सभी गांवों में शरद कालीन गन्ना बुवाई एवं उपज बढ़ाओ - इनाम पाओ योजना के अंतर्गत गन्ना रैली इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव एवं केन हेड अनिल सिंह की उपस्थिति में आरंभ हुई। रैली को रीजनल हेड चंद्रवीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

रैली के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसान भाइयों को उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों की अधिक से अधिक बुवाई कर योजनाओं का लाभ के बारे में बताया गया। रैली कार्यक्रम में जोनल हेड राजबीर सिंह, मनोज यादव, रॉबिन सिंह, संजीव तोमर उदयभान यादव, अंकित मिश्रा एवं रीजन के समस्त फील्ड सुपरवाइजर ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:- Lucknow न्यूज़: नोएडा को 'डायनामिक सिटी' बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow