Political News: कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर साधा निशाना, बोले- सैनी को अवसर नहीं मानते सीएम। 

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीन बार सरकार बनती हुई आ रही है और 15 साल से बीजेपी की सरकार प्रदेश में मौजूद है। लगातार 10 साल....

Jan 26, 2025 - 11:02
 0  48
Political News: कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर साधा निशाना, बोले- सैनी को अवसर नहीं मानते सीएम। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party की सरकार बने हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं। जिस पर पार्टी जश्न मना रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी congress उनके जश्न पर पानी फेरने का काम करती हुई दिखाई दे रही है।

  • सरकार ने नहीं किया वादा पूरा

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party की लगातार तीन बार सरकार बनती हुई आ रही है और 15 साल से बीजेपी की सरकार प्रदेश में मौजूद है। लगातार 10 साल तक मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वही अबकी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी BJP की यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन तो चुकी है लेकिन वह पूरी तरीके से काम नहीं कर पा रही है यह आप कांग्रेस पार्टी के दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया है। बताते चलें कि प्रदेश में बीजेपी BJP की सरकार बने हुए 100 दिन पूर्व हो चुके हैं भाजपा इसके लिए जश्न मना रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी congress के सांसद ने सीएम सैनी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि 100 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार ने जो महिलाओं से पेंशन देने का वादा किया था उसको अभी तक पूरा नहीं किया है। इन्होने किसानों को न्यूनतम मूल्य देने की बात कही थी ये बात भी इनकी झूठी निकली। इन्होंने अभी तक एक विवाद पूरा नहीं किया है। तो खुद उनके अधिकारी भी इनको मुख्यमंत्री नहीं मानते हैं।

Also read- Political News: भाजपा BJP ने जारी किया तीसरा संकल्प पत्र, जाने कौन-कौन से किए वादे।

  • दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सीधी टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि इस बार कांग्रेस पार्टी congress अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। हमारी पार्टी की उम्मीदवार मजबूती के साथ जनता के पास पहुंच रहे हैं और मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित जब दिल्ली की मुख्यमंत्री थी तो उन्होंने अच्छे काम किया और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी है तब से दिल्ली वालों का हाल बुरा हो गया है। वहीं केंद्र सरकार में मौजूद भाजपा की सरकार भी इसके लिए दोषी है। हमारी पार्टी मजबूती के साथ दिल्ली चुनाव लड़ रही है यहां आम आदमी पार्टी से हमारी पार्टी की सीधी टक्कर है। मुझे उम्मीद है जनता हमारे साथ में है और हमारी सरकार बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।