Delhi News: दिल्ली चुनाव में सीएम मोहन यादव की हुई एंट्री, केजरीवाल और कांग्रेस पर साधा निशाना। 

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत लगाती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव को जीतने के ....

Jan 24, 2025 - 10:54
80 Views
Delhi News: दिल्ली चुनाव में सीएम मोहन यादव की हुई एंट्री, केजरीवाल और कांग्रेस पर साधा निशाना। 


अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

Delhi News: मध्य प्रदेश के Chief Minister Mohan Yadav (मोहन यादव) दिल्ली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

  • दिल्ली चुनाव में कूदे मोहन यादव

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत लगाती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव को जीतने के लिए कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री की एंट्री की जा रही है। सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एंट्री हुई जहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जनता से वोट मांगे थे और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया था। तो वहीं अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली चुनाव में एंट्री हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी  रोहिणी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ विजेन्द्र गुप्ता के लिए किया प्रचार किया। सीएम मोहन यादव ने प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला किया है और अपनी सरकार की जमकर तारीफ की।

  • Chief Minister Mohan Yadav (मोहन यादव) ने केजरीवाल को बताया झूठ लाल

मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा को स्वच्छ कर दिया है और अब वह खुद अपने मंत्रियों के साथ में गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। क्या आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाने का काम करेंगे जिन्होंने वादा किया था कि हम यमुना को स्वच्छ कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी मुख्यमंत्री पर सत्ता में मौजूद होते हुए जेल जाने का आरोप नहीं लगा है।

Also Read- Political News: रक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, देश में खोले जाएंगे 100 सैनिक स्कूल।

लेकिन जेल में रहकर केजरीवाल ने 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया। मोहन यादव ने केजरीवाल को झूठे लाल घोषित किया। वही आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों राहु केतु है। यह दोनों जब से दिल्ली में सत्ता में मौजूद रहे इन्होंने जनता का भला नहीं किया बल्कि उनका नुकसान ही किया है। ये दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि अब इन दोनों से पीछा छुड़ाना है। पूरी दिल्ली का सत्यानाश करने का काम इन दोनों दलों ने किया है । आगे कहा कि मैं हाथ जोड़कर आप लोगों से अपील करता हूं कि इन लोगों के बहकावे में ना आए और बीजेपी की उम्मीदवार को अपना कीमती वोट दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow