Political News: रक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, देश में खोले जाएंगे 100 सैनिक स्कूल।
केंद्र सरकार ने भारत में शिक्षा की बुनियादी गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्री...
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
Political News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defence Minister Rajnath Singh ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 100 नये सैनिक स्कूल खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सैनिक स्कूल खुलेंगे तो बच्चे सेना की तरफ बढ़ेंगे।
- हर जिले में खोला जाएगा सैनिक स्कूल
केंद्र सरकार ने भारत में शिक्षा की बुनियादी गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्री ने बुधवार को केरल के अलप्पुझा में स्थित विद्याधिराज विद्यापीतम सैनिक स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह कदम भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और देश के समग्र विकास में योगदान देने के केंद्र सरकार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे देश में बड़ा बदलाव होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक बड़ी पहल की है। केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूल में लड़कियों के दाखिले का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है। वहीं सैनिक स्कूल में आने वाले बच्चों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो जिसको लेकर हर जिले में सैनिक स्कूल को खोलने का फैसला लिया गया है।
Also Read- Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नायब सिंह की हुई एंट्री, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट।
- हर सैनिक में होते हैं कई गुण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defence Minister Rajnath Singh ने कहा कि भारत के स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए शिक्षा क्षेत्र में क्रांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक "सैनिक" को केवल युद्ध के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि हर सैनिक में अनुशासन, लक्ष्य पर फोकस, निस्वार्थ सेवा, आत्म-नियंत्रण और समर्पण जैसे कई अन्य गुण भी होते हैं। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि ये गुण स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और राजा रवि वर्मा जैसी महान हस्तियों में भी देखे जाते हैं, जिनके युद्धक्षेत्र समाज, संस्कृति, राजनीति और धर्म में सुधार करने के थे। हमारी सरकार इस पर पूरा ध्यान दे रही है। इसलिए देश भर में 100 सैनिक विद्यालय खोलने का ऐलान किया है।
What's Your Reaction?











