Political News: रमेश बिधूड़ी ने फिर सीएम आतिशी पर साधा निशाना, अबकी बार क्या कहा... 

दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होना है और उससे पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से बयान बाजी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा के कालकाजी....

Jan 20, 2025 - 11:15
51 Views
Political News: रमेश बिधूड़ी ने फिर सीएम आतिशी पर साधा निशाना, अबकी बार क्या कहा... 

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधने का काम किया है। इससे पहले भी आप इसी को लेकर कई बातें कहीं थी।

  • कालका जी को बना दिया नर्क

दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होना है और उससे पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से बयान बाजी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा के कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर से की मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधने का काम किया है। विधूड़ी ने कहा कालकाजी विधानसभा नर्क का पर्याय बन गई है...आतिशी ने साढ़े चार साल तक लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखाया लेकिन अब वह लोगों के बीच जा रही हैं और सड़कों पर लोगों से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कह रही हैं। इससे पहले भी रमेश बिधूड़ी ने आतिशी को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरणी के जैसे घूम रही हैं।  प्रशासन की विफलता के कारण लोग फ्लैट नहीं ले पा रहे हैं। जल्द ही पहचान पत्र रखने वाले सभी लोगों को फ्लैट मिलेंगे। जब केजरीवाल और आतिशी डीजेबी के अध्यक्ष थे, तब दिल्ली में एक भी एमजीडी ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा। रमेश बिधूड़ी लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रहे।

Also Read- Maha Kumbh 2025: संविधान की मूल भावना को बदलने वाले देखें कैसे होता है संविधान का सम्मानः CM Yogi

  • आतिशी के साथ प्रियंका गांधी पर भी साधा था निशाना

विधूड़ी हमेशा से सुर्खियों में बने रहे हैं उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधने का काम किया था। उन्होंने कहा था कि कालकाजी की सड़क बिल्कुल प्रियंका गांधी जैसी हो गई हैं। इस पर काफी घमासान मचा था फिर उसके बाद उन्होंने आतिशी पर भी निशाना साधा था कहा कि आतिशी ने तो अपना पिता ही बदल लिया। पहले वो मार्लेना थीं तो अब सिंह बन गई हैं। बताते चलें कि दिल्ली में 5 जनवरी को मतदान होना है और 8 जनवरी को मतगणना होनी है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से बयान बाजी काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow